ब्लॉग खोजें

मांडर टोल प्लाजा से लोधमा तक रातभर छापेमारी, अवैध खनन और परिवहन पर कसा शिकंजा

एसडीओ सदर के नेतृत्व में कोयला, फ्लाई ऐश और बालू से लदे वाहनों की जांच, गुप्त सूचना पर लोधमा में छापेमारी


रांची।
रांची जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। 23 अप्रैल की रात उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सुमित कुमार अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी श्री अबु हुसैन, खनन टास्क फोर्स और पुलिस बल की टीमें शामिल थीं।

कई इलाकों में वाहनों की जांच

छापेमारी की शुरुआत रातु, चान्हो और मांडर क्षेत्रों में की गई, जहां मांडर टोल प्लाजा के पास कोयले से लदे वाहनों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कुछ वाहन रांची से सरायकेला और जमशेदपुर की ओर कोयला लेकर जा रहे थे, वहीं कुछ में फ्लाई ऐश का परिवहन एनटीपीसी से ओरमांझी की ओर निर्माणाधीन सड़क के लिए किया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर लोधमा में छापेमारी

करीब रात 2:00 बजे, संयुक्त दल ने मांडर से प्रस्थान कर नगड़ी थाना क्षेत्र का दौरा किया और गुप्त सूचना के आधार पर नगड़ी-लोधमा रोड के पास अवैध रूप से भंडारित बालू के स्थलों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर बालू के अवैध भंडारण के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

प्रशासन का सख्त संदेश

इस निरीक्षण अभियान का मकसद था कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि खनन माफियाओं और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

मांडर टोल प्लाजा से लोधमा तक रातभर छापेमारी, अवैध खनन और परिवहन पर कसा शिकंजा मांडर टोल प्लाजा से लोधमा तक रातभर छापेमारी, अवैध खनन और परिवहन पर कसा शिकंजा Reviewed by PSA Live News on 8:30:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.