श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित, जनसेवा और धार्मिक कार्यों को मिलेगी नई गति
राँची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, राँची की 2025-27 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी समिति की विधिवत घोषणा ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि स्वामी श्री सदानंद जी महाराज द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन से ट्रस्ट के सेवा कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद की जा रही है।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- संरक्षक: स्वामी सदानंद जी महाराज
- सह संरक्षक: विजय कुमार अग्रवाल, निर्मल छावनिका
- अध्यक्ष: डूंगरमल अग्रवाल
- उपाध्यक्ष: राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान
- सचिव: मनोज कुमार चौधरी
- सह सचिव: मनीष जालान, सुनील पोद्दार
- कोषाध्यक्ष: सज्जन पाड़िया
- सह कोषाध्यक्ष: नंदकिशोर चौधरी
- प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी: संजय सर्राफ
कार्यकारिणी सदस्य:
पूरणमल सर्राफ, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुशील नारसरिया, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, वेंकट गाड़ोदिया, विष्णु सोनी, प्रभास गोयल, नवल किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत और मनीष सोनी।
सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका:
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में झारखंड का सबसे बड़ा श्री राधा-कृष्ण मंदिर, निराश्रितों के लिए "सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम" और गौशाला का कुशल संचालन किया जा रहा है।
ट्रस्ट निरंतर अन्नपूर्णा सेवा, सामूहिक विवाह, स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण, सहित विभिन्न जनसेवा, धार्मिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है, और नई कार्यकारिणी के साथ इन गतिविधियों को और भी विस्तारित करने की योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं: