ब्लॉग खोजें

नाइजर में अपहृत प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार की सक्रियता, भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को भेजा ईमेल

रांची, 28 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य सरकार ने नाइजर में अपहृत पांच प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को ईमेल भेजकर पांचों श्रमिकों की सकुशल वापसी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह घटना 27 अप्रैल को सामने आई, जब पूर्व विधायक श्री विनोद कुमार सिंह ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को ग्राम दोन्दलो और मुंडरो (थाना बगोदर, जिला गिरिडीह) के पांच प्रवासी श्रमिकों के अपहरण की सूचना दी। सभी श्रमिक नाइजर में एक ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में कार्यरत थे और 25 अप्रैल को हथियारबंद लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद से श्रमिकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने घटना की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोजेक्ट हेड और कंपनी के कंट्री मैनेजर से संपर्क किया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना एक मिलिट्री ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसमें 12 देशों के श्रमिक शामिल थे। इस ऑपरेशन में 12 श्रमिकों की मृत्यु की भी सूचना मिली है।

भारत स्थित दूतावास, कंपनी और भारतीय राजदूत इस मामले पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले की सत्यता की पुष्टि करते हुए, 28 अप्रैल को भारतीय दूतावास, रांची के प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स और विदेश मंत्रालय को तत्काल कार्रवाई के लिए ईमेल भेजा।

आज फिर से भारतीय दूतावास और कंपनी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि नाइजर स्थित भारतीय दूतावास इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी रखता है और नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए नाइजीरियाई अधिकारियों के साथ संपर्क कर रहा है।

प्रवासी मजदूर जिनका हुआ अपहरण:

  1. फलजीत महतो (पिता - नारायण महतो, पासपोर्ट सं. W7735287)
  2. राजू कुमार (पिता - फागु महतो, पासपोर्ट सं. R6801714)
  3. चंद्रिका महतो (पिता - शंकर महतो, पासपोर्ट सं. X7456752)
  4. संजय महतो (पिता - जागेश्वर महतो, पासपोर्ट सं. X7453938)
  5. उत्तम महतो (पिता - तालो महतो, पासपोर्ट सं. X8970245)

राज्य सरकार ने इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर संभालते हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

नाइजर में अपहृत प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार की सक्रियता, भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को भेजा ईमेल नाइजर में अपहृत प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार की सक्रियता, भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को भेजा ईमेल Reviewed by PSA Live News on 8:33:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.