ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला एयर शो का आमंत्रण रांची में पहली बार होगा भारतीय वायुसेना का भव्य प्रदर्शन, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब


रांची।
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को रांची में आयोजित होने जा रहे पहले भारतीय वायुसेना एयर शो में सम्मिलित होने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा औपचारिक निमंत्रण सौंपा गया।

यह भव्य एयर शो 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को आर्मी ग्राउंड, खोजा टोली, नामकुम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा एक घंटे का रोमांचकारी हवाई प्रदर्शन किया जाएगा। शो का समय प्रत्येक दिन सुबह 09:45 से 10:45 बजे तक निर्धारित है।

यह आयोजन रांचीवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अवसर होगा, जहां वे पहली बार इतने करीब से वायुसेना के अद्भुत कौशल और शौर्य का प्रदर्शन देख सकेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला एयर शो का आमंत्रण रांची में पहली बार होगा भारतीय वायुसेना का भव्य प्रदर्शन, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला एयर शो का आमंत्रण रांची में पहली बार होगा भारतीय वायुसेना का भव्य प्रदर्शन, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब Reviewed by PSA Live News on 6:52:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.