डोरंडा में चैती दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के स्वागत में श्री राम भरत मिलाप समिति ने लगाया स्वागत शिविर
श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा के द्वारा डोरंडा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित चैती दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के स्वागत में स्वागत शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम का आयोजन डोरंडा स्थित कार्यालय में किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा की डोरंडा महोत्सव का क्षेत्र है हर महोत्सव यहां बड़े धूमधाम से मनाया जाता है उसी प्रकार चैती दुर्गा पूजा के विसर्जन को भी हम महोत्सव की तरह मानते हैं और डोरंडा में विशेष रूप से चार जगह दुर्गा पूजा का आयोजन होता है चैती दुर्गा पूजा समिति डोरंडा, भवानीपुर दुर्गा पूजा, मनीटोला दुर्गा पूजा और चैतीदुर्गा पूजा कूसाई कॉलोनी में आयोजित किया जाता है और सभी का बड़े धूमधाम के साथ पगड़ी पहनाकर, आइसक्रीम खिलाकर पानी और चने के साथ सभी का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक झारखंड सरकार, के प्रथम विधि मंत्री रामजीलाल शारदा , हटिया विधायक नवीन जायसवाल, संरक्षक सरदार अशोक सिंह, पुरुषोत्तम दास ,सुरेश प्रसाद, हरिप्रसाद विजयवर्गीय ,अशोक सराफ, बलबीर जैन ,राजीव केड़िया, संजय सुल्तानिया ,पीयूष विजय, जितेंद्र बरनवाल, अनिल विजय, ऋषि शारदा, नम्रता सोनी महामंत्री ,प्रिया सिन्हा ,मीनू डांगी ,दीपा रानी कुंज मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण महिला शाखा की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ,बिना शारदा, श्रद्धा सोनी, सिद्धि शारदा, कुहू कुमारी विशेष रूप से श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संयोजक डॉक्टर दिलीप सोनी, बादल सिंह ,महेश सोनी , माधव नगर के संचालक लखन विजय, स्निग्ध रंजन, शैलेश सिंह, चिराग जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
डोरंडा में चैती दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के स्वागत में श्री राम भरत मिलाप समिति ने लगाया स्वागत शिविर
Reviewed by PSA Live News
on
11:46:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: