ब्लॉग खोजें

धुर्वा डैम में नौका विहार का हुआ शुभारंभ, दिवंगत पार्षद वेद प्रकाश सिंह के सपने को मिली नई उड़ान




राँची।
धुर्वा क्षेत्रवासियों के लिए एक सुनहरा पल उस समय आया जब क्षेत्र के सबसे बड़े पर्यटन स्थल धुर्वा डैम (हटिया डैम) में वर्षों से प्रतीक्षित नौका विहार की विधिवत शुरुआत की गई। इस पहल का शुभारंभ दिवंगत पार्षद स्वर्गीय श्री वेद प्रकाश सिंह जी की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी श्रीमती शीला सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

यह उल्लेखनीय है कि श्री वेद प्रकाश सिंह जी ने अपने पार्षद काल में ही धुर्वा डैम में नौका विहार शुरू कराने का सपना देखा था। उनका उद्देश्य था कि पतरातू व कांके डैम की तर्ज पर धुर्वा डैम को भी एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिससे क्षेत्रीय जनता को दूर-दराज़ न जाना पड़े और साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित हों। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर कई प्रयास भी किए थे।

आज उसी सपने को साकार करते हुए श्रीमती शीला सिंह ने इस नौका विहार की शुरुआत की, जिससे न केवल धुर्वा डैम की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने इस पहल के लिए श्रीमती सिंह और उनकी टीम की सराहना की।

वार्ड 39 की सबसे कर्मठ, लोकप्रिय और जनसेवी प्रत्याशी श्रीमती शीला सिंह द्वारा की गई इस ऐतिहासिक शुरुआत से क्षेत्र के विकास की एक नई राह खुलेगी। नौका विहार परियोजना से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि धुर्वा क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

धुर्वा डैम अब राँची के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी खास पहचान बनाएगा—यह उम्मीद अब हकीकत बनने जा रही है।

धुर्वा डैम में नौका विहार का हुआ शुभारंभ, दिवंगत पार्षद वेद प्रकाश सिंह के सपने को मिली नई उड़ान धुर्वा डैम में नौका विहार का हुआ शुभारंभ, दिवंगत पार्षद वेद प्रकाश सिंह के सपने को मिली नई उड़ान Reviewed by PSA Live News on 8:13:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.