प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश चंद्र अग्रवाल का सघन चुनावी दौरा – झारखंड के हर कोने से मिला भरपूर समर्थन
रांची, 12 अप्रैल । झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 13 अप्रैल को होने वाले प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है। इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बीते 10 दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों का सघन दौरा कर सम्मेलन के सदस्यों से व्यापक जनसंपर्क किया और अपने लिए समर्थन मांगा।
अपने चुनावी अभियान के दौरान श्री अग्रवाल ने सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चंदवा, लातेहार, मेदिनीनगर, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, चास, बेरमो, पेटरवार, जैना मोड़, जमशेदपुर, कोडरमा, देवघर, दुमका, चाकुलिया, घाटशिला, जादूगोड़ा, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, धनबाद, कतरास, गोविंदपुर, निरसा, चिरकुंडा, झरिया एवं रांची सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा किया।
हर जगह पर स्थानीय समाज द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया और व्यापक समर्थन का भरोसा दिलाया गया। दौरे के दौरान उन्होंने समाज के लोगों से संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि “मारवाड़ी सम्मेलन को एक सशक्त, संगठित और आधुनिक स्वरूप देने हेतु कई ठोस योजनाएं बनाई गई हैं, जिन्हें विजयी होने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा।”
श्री अग्रवाल के इस सघन दौरे से झारखंड भर में उनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता और अधिक मजबूत होती दिखाई दे रही है। उनके प्रति समाज में बदलाव की उम्मीद और एक सकारात्मक लहर स्पष्ट तौर पर देखी जा रही है।
अब सभी की निगाहें 13 अप्रैल को होने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन यह निर्विवाद है कि सुरेश चंद्र अग्रवाल की सक्रियता और संकल्प ने इस चुनाव को एक नई दिशा दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: