ब्लॉग खोजें

रामनवमी और दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन की सराहनीय भूमिका हेतु महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेंड़ा के नेतृत्व में अधिकारियों का सम्मान



लोहरदगा। 
रामनवमी पूजनोत्सव और चैत्र दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर आज केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेंड़ा के नेतृत्व में धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर व प्रसाद देकर सम्मानित किया।

30 मार्च से आरंभ हुए इन धार्मिक आयोजनों के दौरान निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा, दुर्गा पूजा, अखाड़ों में आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन एवं बाजा प्रतियोगिताओं को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में प्रशासन, मीडियाकर्मी, धार्मिक संगठन और आम सनातन जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से पुलिस प्रशासन की सजगता और सुरक्षा व्यवस्था की खूब सराहना की गई।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार, श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सदस्य रितिक वर्मा और विकास साहू ने पुलिस अधीक्षक हैरिश बीन ज़मां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल उपाधीक्षक श्रद्धा केरकेट्टा और सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

संगठनों ने यह विश्वास जताया कि भविष्य में भी प्रशासन इसी प्रकार सहयोग प्रदान करता रहेगा, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा से मुलाकात संभव नहीं हो पाई, लेकिन उनसे जल्द मिलने का प्रयास किया जाएगा।

रामनवमी और दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन की सराहनीय भूमिका हेतु महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेंड़ा के नेतृत्व में अधिकारियों का सम्मान रामनवमी और दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन की सराहनीय भूमिका हेतु महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेंड़ा के नेतृत्व में अधिकारियों का सम्मान Reviewed by PSA Live News on 7:47:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.