ब्लॉग खोजें

भगवान परशुराम जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि होंगी मंत्री दीपिका पांडेय, रामगढ़ में बुके देकर हुआ स्वागत

04 मई को गुरुनानक ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन, विश्व ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन ने दी जानकारी


रामगढ़।
विश्व ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रामगढ़ जिले के गोला स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मौके पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आगामी 04 मई 2025, रविवार को सुबह 11:00 बजे से गुरुनानक ऑडिटोरियम, गुरुनानक स्कूल, रामगढ़ में होने वाले वार्षिक आयोजन के लिए मंत्री दीपिका पांडेय को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

बुके देकर स्वागत करने वालों में विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, विप्र फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा एवं अशोक पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस आशय की जानकारी विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा और विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि परशुराम जयंती के इस भव्य आयोजन में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती देने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि होंगी मंत्री दीपिका पांडेय, रामगढ़ में बुके देकर हुआ स्वागत भगवान परशुराम जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि होंगी मंत्री दीपिका पांडेय, रामगढ़ में बुके देकर हुआ स्वागत Reviewed by PSA Live News on 2:19:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.