ब्लॉग खोजें

विद्यानगर शिव-हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा संपन्न, भक्ति, झांकी और सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

  









संपादक : अशोक कुमार झा।

रांची। विद्यानगर, रांची स्थित शिव-हनुमान मंदिर में इस वर्ष चैती नवरात्रा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्र के पहले दिन विधिवत रूप से माता की प्रतिमा स्थापित की गई और कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत हुई।


पहले दिन सुबह 7 बजे कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ हुई। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रामायण पाठ किया गया, जिसे मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से श्रवण किया।

शाम 7 बजे संध्या आरती का आयोजन होता रहा, जिसके उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। यह क्रम प्रतिदिन रात्रि 10 बजे तक चला।


महाष्टमी के दिन विशेष आयोजन हुआ, जिसमें संध्या 8 बजे से मंदिर के मुख्य संरक्षक श्री महावीर सिंह, संरक्षक श्री विनोद सिंह और वार्ड 34 के पूर्व पार्षद श्री विनोद सिंह की अध्यक्षता में राम भक्तों को माता की चुनरी और लाठी देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात एक भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या स्थित मंदिर का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस अनुपम झांकी के लिए मंदिर समिति को इस वर्ष विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।


महानवमी के दिन सुबह 7 बजे से बेदी पूजन, झंडा पूजन, हवन और कुमारी पूजन जैसे पावन अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। संध्या 7 बजे से आरती और प्रसाद वितरण के साथ दिन का समापन हुआ।


दशमी के दिन, पूजा के अंतिम दिन, दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का भोग वितरित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने माता को सिंदूर अर्पित कर सिंदूर की होली खेली। तत्पश्चात अबीर-गुलाल के साथ उत्सव मनाते हुए माता की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराकर विधिवत रूप से तालाब में विसर्जन किया गया।


कार्यक्रम के अंतिम चरण में इस पूजा में भाग लेने वाले सभी रामभक्तों को मंदिर के मुख्य संरक्षक श्री महावीर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वार्ड 26 के पार्षद एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री अरुण कुमार झा, भाजपा हरमू मंडल के अध्यक्ष चंद्रदेव यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


यह संपूर्ण आयोजन भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक समर्पण का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।

विद्यानगर शिव-हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा संपन्न, भक्ति, झांकी और सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली विद्यानगर शिव-हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा संपन्न, भक्ति, झांकी और सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली Reviewed by PSA Live News on 5:31:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.