ब्लॉग खोजें

विश्व शांति हेतु "एक पृथ्वी, एक मंत्र" जाप: 9 अप्रैल को एक साथ गूंजेगा नवकार मंत्र


रांची, 8 अप्रैल।
 विश्व शांति और कल्याण के उद्देश्य से जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा एक वैश्विक आध्यात्मिक पहल "एक पृथ्वी, एक मंत्र" का आयोजन 9 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है। इस आयोजन में नवकार मंत्र का सामूहिक जाप पूरे विश्व में एक ही दिन, एक ही समय – सुबह 8:01 बजे से 9:36 बजे तक – किया जाएगा।

भारत में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने देशवासियों से इस जाप में भाग लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 20 मिनट तक उपस्थित रहकर सहभागिता करेंगे।

झारखंड में इस विशेष आयोजन का केंद्र करमटोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल रहेगा, जहां राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही डोरंडा स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में भी स्थानीय जैन समाज द्वारा सामूहिक जाप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रांचीवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक जागरूकता ही नहीं, बल्कि जीव हत्या से बचकर मांसाहार से दूर रहने का संदेश भी देना है, जिससे समाज में अहिंसा और शांति की भावना प्रबल हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जैन समाज के प्रमुख सदस्य –
संरक्षक: संपत लाल रामपुरिया
अध्यक्ष: सुभाष चंद्र बोथरा
सचिव: विनय नाहटा
सदस्यगण: बालवीर जैन, अजय जैन, अनिल जैन, नवीन रामपुरिया, संजय कोठारी, सरोज कोठारी, सुशीला सेठिया, संतोष बेगानी, पुष्पा सेठिया, राकेश कोठारी
जीतो रांची: अध्यक्ष विशाल जैन, सचिव सर्वेश जैन, धर्म चंद्र भंसाली
सहित अनेक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।

इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी रोहित शारदा द्वारा दी गई।
"एक पृथ्वी, एक मंत्र" – आइए, मिलकर करें विश्व कल्याण का संकल्प।

विश्व शांति हेतु "एक पृथ्वी, एक मंत्र" जाप: 9 अप्रैल को एक साथ गूंजेगा नवकार मंत्र विश्व शांति हेतु "एक पृथ्वी, एक मंत्र" जाप: 9 अप्रैल को एक साथ गूंजेगा नवकार मंत्र Reviewed by PSA Live News on 8:29:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.