लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल में 40वां सफल खिचड़ी वितरण, 1000 जरूरतमंदों ने पाया लाभ
रांची, 26 अप्रैल 2025। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने आज सदर अस्पताल, रांची में अपने 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार (सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल) ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की और कहा, "लायंस क्लब का यह सेवा कार्य समाज के वंचित वर्गों के लिए एक प्रेरणादायक पहल है, जो अन्य संगठनों के लिए भी उदाहरण बन सकता है।"
कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के चार्टर प्रेसिडेंट सह जोनल चेयरपर्सन लायन शैलेश अग्रवाल, अध्यक्ष लायन अमित शर्मा, सचिव लायन मनोज कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष लायन संतोष अग्रवाल सहित क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीआरओ लायन अल्तमश आलम, सेवा चेयरपर्सन लायन पीयूष कुमार, डायरेक्टर लायन देवनंदन उरांव और सदस्य लायन राजीव चौधरी ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा, "सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है, और यह आयोजन सेवा और सहयोग की भावना को जीवंत बनाता है।"
वहीं, अध्यक्ष लायन अमित शर्मा ने कहा, "भूखमुक्त समाज की दिशा में हमारा यह छोटा प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।"
सचिव लायन मनोज कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि आज के कार्यक्रम में लगभग 1000 जरूरतमंदों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खिचड़ी परोसी गई। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल भविष्य में भी इस तरह के समाजसेवी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में पीआरओ लायन अल्तमश आलम ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के इस संकल्प को क्लब और ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: