रांची, 28 अप्रैल 2025 :दिनांक 4 मई 2025 को आयोजित होने वाली NEET-(UG) परीक्षा 2025 के सफल संचालन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों, सिटी को-ऑर्डिनेटर NTA, और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में श्री भजन्त्री ने परीक्षा की सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने खास तौर पर विद्युत आपूर्ति, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और कर्मी की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया।
मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:
-
विद्युत व्यवस्था:
सभी केंद्रों में परीक्षा की तिथि से एक दिन पूर्व (03 मई 2025) से 04 मई 2025 तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही, केंद्रों में जेनरेटर की उचित व्यवस्था भी की जाएगी। -
दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं:
सभी केंद्राधीक्षकों को दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और उन्हें सहारा देने के लिए कर्मियों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। -
पुलिस सुरक्षा:
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुलिस अधीक्षक यातायात को अतिरिक्त यातायात बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। -
परीक्षार्थियों की फिस्कींग:
परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर पुरुष और महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। -
सीसीटीवी और जैमर की व्यवस्था:
सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और जैमर की व्यवस्था की जाएगी। -
पुलिस नोडल पदाधिकारी:
परीक्षा के सफल संचालन हेतु एक पुलिस नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
श्री भजन्त्री ने बैठक में यह भी सुनिश्चित किया कि सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्गत सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक यातायात रांची श्री विनय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री उत्कर्ष कुमार और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी अपने सुझाव और तैयारियों की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें