ब्लॉग खोजें

रांची में दाखिल-खारिज मामलों के समाधान के लिए आयोजित राजस्व शिविर, 2173 में से 591 मामलों का हुआ निष्पादन

 


रांची, 15 अप्रैल 2025। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची जिले के 19 अंचलों में एक बार फिर दाखिल-खारिज से संबंधित विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत लंबे समय से लंबित मामलों को निष्पादित करने हेतु 10 डिसिमल तक की भूमि के दावों की गहन जांच और निष्पादन किया गया।

कुल 2173 आवेदनों में से 591 स्वीकृत, 670 को अस्वीकृत किया गया, जबकि 912 अभी भी प्रक्रियाधीन हैं। साथ ही 5 मामलों में आपत्ति दर्ज की गई है। नामकुम अंचल इस अभियान में सबसे आगे रहा, जहां 157 मामलों में शुद्धि पत्र (करेक्शन स्लिप) जारी किए गए।

राजस्व शिविर आयोजित किए गए इन अंचलों में शामिल हैं:
अनगड़ा, अरगोड़ा, बड़गांई, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, चान्हो, हेहल, इटकी, नामकुम, कांके, रातू, खलारी, नगड़ी, ओरमांझी, राहे, शहर, सिल्ली और मांडर।

प्रत्येक शिविर में वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में भूमि वादों की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। आवेदकों को मौके पर ही शुद्धि पत्र प्रदान किए गए। जिन मामलों में आपत्तियाँ नहीं थीं, उनका प्राथमिकता के साथ निष्पादन किया गया।

सभी अस्वीकृत आवेदनों की होगी समीक्षा:
श्री भजन्त्री ने पूर्व में निर्देश दिए थे कि बिना उचित कारण के किसी भी दाखिल-खारिज आवेदन को अस्वीकृत न किया जाए। अब इन अस्वीकृत मामलों की समीक्षा वरीय पदाधिकारी करेंगे कि अस्वीकृति का आधार न्यायसंगत है या नहीं।

बिचौलियों को लेकर सख्त रुख:
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी अंचल कार्यालय में बिचौलिये सक्रिय दिखें, तो तत्काल स्थानीय थाना या पीसीआर को सूचित करें। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी जन शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर भी इसकी जानकारी साझा की जा सकती है।

राजस्व सुधार की दिशा में यह पहल रांची जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रांची में दाखिल-खारिज मामलों के समाधान के लिए आयोजित राजस्व शिविर, 2173 में से 591 मामलों का हुआ निष्पादन रांची में दाखिल-खारिज मामलों के समाधान के लिए आयोजित राजस्व शिविर, 2173 में से 591 मामलों का हुआ निष्पादन Reviewed by PSA Live News on 7:12:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.