ब्लॉग खोजें

श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, मानव सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण


रांची। 
रांची स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) द्वारा 204वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा रविवार, 27 अप्रैल को पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम मंदिर (राधा-कृष्ण मंदिर) में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन गुरु महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 53 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से भगवान श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) और गुरु महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात, श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगाकर भजन-कीर्तन और आरती के बाद प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ।

भंडारे में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं, राहगीरों, जरूरतमंद ग्रामीणों और मंदिर के आसपास रहने वाले परिवारों को स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में पुड़ी, आलू-चना-टमाटर मिश्रित सब्जी, वेजिटेबल पुलाव, आलू चिप्स, केसरिया जलेबी और खीर जैसे लजीज व्यंजन शामिल थे।

इस पावन अवसर पर पुरश्री रांची संस्था और राधा ड्रोलियी ग्रुप के सदस्यों ने निराश्रित मानव स्वरूप प्रभुजनों और उनकी देखभाल करने वाले सेवादारों को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया। यह सेवा कार्य 50 से अधिक निराश्रित प्रभुजनों के लिए आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक बना।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरश्री रांची की अध्यक्ष प्रियंका जालान, सचिव रश्मी कनोई, वंदना अग्रवाल, और विशाल जालान सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश भगत और अन्य महिला एवं पुरुष सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह अन्नपूर्णा भंडारा न केवल मानव सेवा का आदर्श उदाहरण है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने का माध्यम भी है।

भोजन सेवा के इस महान कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों ने गुरु महाराज और भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया और इसे एक अविस्मरणीय सेवा दिवस के रूप में मनाया।

श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, मानव सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, मानव सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण Reviewed by PSA Live News on 6:08:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.