ब्लॉग खोजें

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केन्द्र खोलने पर हुई चर्चा

 



रांची । अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद  झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय बैठक लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला सेवा सदन अपर बाजार के पास संपन्न हुआ इस बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सह संगठन मंत्री श्री मनोज साहू जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप वैद्य जी  झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री श्री कन्हैया लाल राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष श्री मुरारी मिश्रा जी, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र पाण्डेय, विजय कुमार, मंत्री श्री विरेन्द्र प्रसाद, प्रशान्त सिंह जी राष्ट्रीय बजरंग दल मंत्री आसिश जी , एडवोकेट फोरम के उपाध्यक्ष श्री नित्यानंद सिन्हा जी , हिन्दू हेल्पलाइन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुनय मंत्री, इंडिया हेल्थ लाइन प्रदेश मंत्री श्री राजीव रंजन मिश्रा जी राष्ट्रीय महिला परिषद्  अध्यक्ष श्री मति तन्द्रा मुखर्जी उपस्थित रहे। 

 बैठक में झारखंड के 10 जिला से 85  कार्यकर्ताओ प्रतिनिधित्व हुआ । बैठक का मुख्य मुद्दा झारखंड के के प्रत्येक जिला और प्रखंड में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद का कैसे  विस्तार हो इसकी चर्चा किया गया और एक एक जिला  का मंथन करके पालक बनाया गया ।

बैठक में हनुमान चालीसा केन्द्र अधिक से अधिक खोलने पर चर्चा किया गया और एक एक कार्यकर्ता को हनुमान चालीसा केन्द्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया और जून में केन्द्रीय बैठक तक पूरे झारखंड में 5000 केन्द्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है ।

बैठक 22 मार्च को दो सत्र और तीन चक्रीय बैठक और 23 मार्च को तीन सत्र और तीन चक्रीय बैठक के माध्यम से सम्पन्न कराया गया ।

चक्रीय बैठक को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सह संगठन मंत्री श्री मनोज साहू, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के मंत्री श्री प्रशांत सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री श्री कन्हैया लाल जी राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी मिश्रा जी एवं चक्रीय बैठक का प्रमुख धनबाद विभाग के अध्यक्ष श्री रविशंकर पांडे, राष्ट्रीय महिला परिषद् की मंत्री श्री मति सीमा शर्मा ओजस्वनी की प्रान्त मंत्री श्री मति डौली सिंह को बनाया गया था ।

इस बैठक में गुड्डू सिन्हा जी ( हजारीबाग )को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष, अश्विनी भदानी और नन्दलाल जी को कार्यकारणी सदस्य की घोषणा केन्द्रीय सह संगठन मंत्री श्री मनोज साहू जी ने किया ।

 श्री मान अनिल तिवारी जी को रांची महानगर का उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को रांची महानगर का मंत्री मणि चयन मिश्रा को दुमका जिला का मंत्री विकास जी को राष्ट्रीय बजरंग दल का दुमका जिला का मंत्री श्री विनय कान्त पांडे को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद पलामू विभाग का उपाध्यक्ष राम लगन सिंह को पलामू का अध्यक्ष योगेश्वर सिंह को हनुमान चालीसा केन्द्र प्रमुख पुरषोत्तम दास को राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष श्री मति मंजू देवी और श्री मति पुष्पा तिवारी को राष्ट्रीय महिला परिषद् रांची महानगर का उपाध्यक्ष श्री मति वीणा श्री को किड्स ऐड्स का अध्यक्ष वन्दना श्रीवास्तव को पलामू जिला का राष्ट्रीय महिला परिषद् का मंत्री सलोनी सिंह जी को ओजस्वनी रांची महानगर का अध्यक्ष ,कविता देवी और आरती देवी को नगर उपाध्यक्ष, सोनी देवी को मंत्री का दायित्व अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश मंत्री श्री दिलीप वैद्य जी के द्वारा घोषणा किया गया।

यह जानकारी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के महामंत्री श्री दिलीप वैद्य जी के द्वारा दिया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केन्द्र खोलने पर हुई चर्चा अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद  झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केन्द्र खोलने पर हुई चर्चा Reviewed by PSA Live News on 9:35:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.