ब्लॉग खोजें

रांची पहाड़ी मंदिर के संचालन एवं अन्य मुद्दों पर रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक, विभिन्न प्रस्ताव पर की गई चर्चा


रांची । 
उपायुक्त रांची सह अध्यक्ष रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज  रांची पहाड़ी मंदिर के संचालन एवं अन्य मुद्दों पर रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची सह सचिव रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति, श्री उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।



निम्न एजेंड़ा पर क्रमवार चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए :-


*👉🏻(1) रांची पहाड़ी की Stability से संबंधित प्रतिवेदन बी०आई०टी० मेसरा से प्राप्त करना ताकि पहाड़ी मंदिर से संबंधित अग्रेतर कार्य किया जा सके।*


*👉🏻(2) सुखे एवं खतरनाक हो गये पेड़ को काटने के लिए सम्बंधित पदाकारी को निर्देश दिए गए।*


*👉🏻(3) पहाड़ी मंदिर परिसर में हुए अतिक्रमण पर निर्णय।*


*👉🏻(4) रांची पहाड़ी मंदिर का सफल संचालन हेतु सचिव-सह-अनुमंडल पदधिकारी, सदर, राँची की अध्यक्षता में विभिन्न उप समितियों का गठन पर विचार किया गया।*


*👉🏻(5) राँची पहाड़ी मंदिर का मासिक आय एवं व्यय सूचना पट्ट पर पदर्शित करना एवं हर महीने के 07 तारीख को पारदर्शित कराने का निर्णय लिया गया।*


*👉🏻(6)  पहाड़ी मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी द्वारा पुनः पहाडी मंदिर में रखे जाने के आवेदन पर विचार करते हुए उन्हें एक माह  और रखने का निर्णय लिया गया साथ ही उनका कार्य संतोषजनक होने पर विस्तार देने का निर्णय लिया गया एवं पुजारियों पोशाक एवं आईकार्ड देने का निर्णय लिया गया।*


*👉🏻(7)  पहाड़ी मंदिर में कर्मी एवं पुजारी को कार्यहित में रोटेशन करने पर चर्चा किया गया।*


*👉🏻(8) दैनिक भंडारा कराने का निर्णय लिया गया एवं इसके लिए भक्तों द्वारा मिलें दान के लिए अलग से रसीद कटाने का निर्णय लिया गया*


*👉🏻(9) रांची पहाड़ी के सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर सुरक्षा कर्मी को वॉकी-टॉकी देने का निर्णय लिया गया।*


रांची पहाड़ी मंदिर के संचालन एवं अन्य मुद्दों पर रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक, विभिन्न प्रस्ताव पर की गई चर्चा रांची पहाड़ी मंदिर के संचालन एवं अन्य मुद्दों पर रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक, विभिन्न प्रस्ताव पर की गई चर्चा Reviewed by PSA Live News on 4:41:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.