रांची में बढ़ते अपराध और नशाखोरी बंद करने को लेकर आंदोलन करेंगे संजय सेठ, कहा एसी चेंबर में बैठकर पुलिसिंग नहीं होती अधिकारियों को एसी चैंबर से बाहर आना होगा
राजधानी रांची को नशे और अपराधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे : संजय सेठ
:रांची । रांची के सांसद संजय सेठ ने आज सांसद कार्यालय में रांची में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार और अपराध के बढ़ते घटनाओं को लेकर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
सांसद सेठ ने प्रेस वार्ता में कहा रांची नशा और अपराध की राजधानी बन गई है। रोज रांची में अपराधी घटनाएं हो रही है हमारे बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं विगत 2 साल पूर्व मैंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डीजीपी सहित संबंधित अधिकारियों को चेताया था रांची में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। हमारे बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं इस पर अभिलंब रोक लगनी चाहिए परंतु सरकार और प्रशासन दोनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया नतीजा आज पूरा शहर नशे के गिरफ्त में है। रांची के सभी थाना क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, के सामने ड्रग्स और नशे का अवैध कारोबार हो रहा है पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। रांची में पश्चिमी सभ्यता को लाकर खड़ा कर दिया गया है रात 2:00 बजे तक बार में शराब परोसे जा रहे हैं। रांची की राजधानी की इतनी अच्छ हवो हवा है यहां अच्छी एजुकेशन है परंतु नशा के कारोबार ने यहां के सारे सिस्टम पर पानी फेर रहा है । आज हमारी संस्कृति, हमारा समाज ,हमारी सभ्यता, सभी नष्ट हो रहे हैं। नशे के लात ने कई बच्चों की जान ले ली कई घरों के चिराग बुझ गए, रांची के कई स्कूल ,कॉलेज ,मंदिरों ,के पास शराब की दुकान और बार खोल दिए गए हैं। सारे नियम कानून को ताक पर रखकर सरकार शराब की दुकान चल रही है। ऐसे में समाज के सभी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर रांची को बचाने के लिए रांची को नशा से मुक्त करने के लिए रांची से अपराधियों को खत्म करने के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए जोरदार आंदोलन करना होगा । इसमें रांची के सभी सामाजिक ,धार्मिक ,एवं व्यापारिक संगठन को आगे आना होगा। सांसद सेठ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा 4 जून के बाद रांची में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार और बढ़ते अपराध के विरुद्ध रांची की जनता के सहयोग से एक जोरदार आंदोलन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: