ब्लॉग खोजें

भाजपा कार्य कर्ता को मारपीट के झामुमो कार्यकर्ता ने किया घायल, भाजपा ने किया केंद्रीय सुरक्षा बल की नियुक्ति की मांग


रांची । भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग  पहुँच कर राजमहल के राधा नगर थाना के प्रभारी को हटाने के सबंध मे तथा उधवा दियारा क्षेत्र के सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की मांग की है । 

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 28/5/24 को दोपहर दो बजे निमाई टोला, पलाश गद्दी के पास भाजपा कार्यकर्ता सीमंतों मंडल  भाजपा का प्रचार प्रसार करते ही पहुंचा, तभी चार व्यक्ति मोटर साइकिल पर जेएमएम का झंडा लगाए हुए आये और सीमंतो मंडल पर जान लेवा हमला कर दिया ।  जब सीमंतो थाना गया तो वहाँ उसका केस भी दर्ज नहीं किया गया । जब इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी तब चौबीस घंटे बाद 29/5/24 को प्राथमिकी दर्ज की गयी। किस परिस्थिति मे 24 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी? 

जेएमएम के कार्यकर्ता ने कहा की भाजपा का प्रचार प्रसार यहाँ नहीं करना है। राजमहल के उधवा दियारा क्षेत्र मे घुसपैठी एवं स्थानीय प्रशासन मिलकर उधवा दियारा के सभी बूथ कब्जा करने के फिराक में है और पूरे उधवा दियारा छेत्र में एक ही विशेष वर्ग के लोगों का कब्जा है, जो  सभी घुषपैठियों एवम स्थानीय प्रशासन से मिलकर चुनाव के दिन किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। ज्ञापन पर चुनाव आयोग ने तत्काल पुलिस मुख्यालय को जांच के आदेश दिये है। प्रतिनिधिमंडल में न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा शामिल थे।

भाजपा कार्य कर्ता को मारपीट के झामुमो कार्यकर्ता ने किया घायल, भाजपा ने किया केंद्रीय सुरक्षा बल की नियुक्ति की मांग भाजपा कार्य कर्ता को मारपीट के झामुमो कार्यकर्ता ने किया घायल, भाजपा ने किया केंद्रीय सुरक्षा बल की नियुक्ति की मांग Reviewed by PSA Live News on 8:26:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.