ब्लॉग खोजें

आओ सुनाए चाय की कहानी ..................

     


    नींबू वाली चाय ☞ पेट घटाए.

अदरक वाली चाय ☞ खराश मिटाए.

 मसाले वाली चाय ☞ इम्युनिटी बढ़ाए.

  मलाई वाली चाय ☞ हैसियत दिखाए.

      सुबह की चाय ☞ ताजगी लाए.

       शाम की चाय ☞ थकान मिटाए.       

     दुकान की चाय ☞ मजा आ जाए.

    पड़ोसी की चाय ☞ व्यवहार बढ़ाए.

  मित्रों की चाय ☞ संगत में रंगत लाए.

 पुलिसिया चाय ☞ मुसीबत से बचाए.

अधिकारियों की चाय ☞ फाइलें बढ़ाए.

 नेताओं की चाय ☞ बिगड़े काम बनाए.

विद्वानों की चाय ☞ सुंदर विचार सजाए.

कवियों की चाय ☞ भावनाओं में बहाए.

रिश्तेदारों की चाय ☞ 

                       संबंधों में मिठास लाए.


चाय चाय चाय ☞ सबके मन भाए.

एक चाय ☞ भूखे की भूख मिटाए.

एक चाय ☞ आलस्य भगाए.

एक चाय ☞ भाई-चारा बढ़ाए.

एक चाय ☞ सम्मान दिलाए.

एक चाय ☞ हर काम बन जाए.

एक चाय ☞ हर गम दूर हो जाए.

एक चाय ☞ रिश्तों में मिठास लाए.

एक चाय ☞ खुशियाँ कई दिलाए.


    चाय पिएं और चाय पिलाएं.

    जीवन को आनंदमय बनाएं.

       ☕  🔏बिमल कुमार मिश्रा

आओ सुनाए चाय की कहानी .................. आओ सुनाए चाय की कहानी .................. Reviewed by PSA Live News on 9:11:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.