रांची कमिश्नरी में आंतरिक शिकायत समिति गठित, कुमुद झा बनी मेंबर तीन सदस्यों के साथ उप निदेशक खाद्य बनीं कमेटी की अध्यक्ष


रांची
। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची में आंतिरक शिकायत समिति का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम निषेध तथा निवारण)अधिनियम 2013 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए महिलाओं के लिए काम करेगी। प्रमंडीलय आयुक्त के निर्देश पर दिव्यम फाउंडेशन की प्रमुख सह भाजपा नेत्री कुमुद झा को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड रांची के आंतरिक शिकायत समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं इस कमेटी का अध्यक्ष उप निदेशक खाद्य संध्या गुप्ता को बनाया गया है। इनके अलावा ईदन भेंगरा और रेणु पांडेय (दोनों प्रशाखा पदाधिकारी) को भी सदस्य बनाया गया है। 

महिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड की ओर से कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न(रोकथाम निषेध तथा निवारण)अधिनियम 2013 के आलोक में जहां भी 10 महिलाओं से ज्यादा काम करने वाली महिला हो, वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाता है। इसी के आलोक में आयुक्त कार्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी में जगह मिलने के बाद कुमुद झा ने बताया कि महिलाओं को लेकर जिस तरह काम करती आई हूं, आगे भी करूंगी। अब, जब प्रशासन का साथ होगा तो काम और आसान होगा एवं महिलाओं की आवाज कोई नहीं दबा पायेगा।

रांची कमिश्नरी में आंतरिक शिकायत समिति गठित, कुमुद झा बनी मेंबर तीन सदस्यों के साथ उप निदेशक खाद्य बनीं कमेटी की अध्यक्ष रांची कमिश्नरी में आंतरिक शिकायत समिति गठित, कुमुद झा बनी मेंबर  तीन सदस्यों के साथ उप निदेशक खाद्य बनीं कमेटी की अध्यक्ष Reviewed by PSA Live News on 8:24:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.